भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे और इस आहम सीरीज से पहले अय्यर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। डांस के शौकीन अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में श्रेयस अय्यर अकेले नहीं बल्कि उनके साथ युजवेंद्र चहरल की पत्नी धनश्री वर्मा भी ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इन दोनों का ये डांस वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद फैंस अय्यर की इस पोस्ट पर मज़ेदार रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

एक फैन ने तो चहल को ट्रोल करते हुए ये तक लिख दिया कि चहल भाई देख लो कहीं दिनेश कार्तिक वाला सीन ना हो जाए। वहीं, एक और फैन ने एक मज़ेदार कमेंट करते हुए लिखा कि ये (धनश्री) पूरी टीम इंडिया को डांस सिखा देंगी।

आपको बता दें कि धनश्री मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। वहीं, बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा भी कोरियोग्राफर हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार