Shreyas Iyer IPL Captaincy Record: गुजरात टाइटंस ने रविवार (18 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने केएल राहुल ( नाबाद 112 रन) के शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।  इसके जवाब में गुजरात ने 19 ओवर में बिना किसी नुकसान के जीत हासिल कर ली। गुजरात के लिए सुदर्शन ने नाबाद 108 रन और कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 93 रन की पारी खेली।  

Advertisement

 इस शानदार जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ में पहुंची और उसके साथ ही आरसीबी को भी पंजाब किंग्स को भी टॉप 4 की टिकट मिल गई। 

पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही श्रेयस अय्यर के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में तीन अलग-अलग टीमें प्लेऑफ में पहुंची है। सबसे पहले आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल तक पहुंची थी और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चैंपियन बनाया। 

बता दें कि यह कुल तीसरी बार है जब पंजाब की टीम प्लेऑफ में पहुंची है। इससे पहले 2008 में युवराज सिंह की कप्तानी में और 2014 में जॉर्ज बेली की कप्तानी में पंजाब प्लेऑफ में पहुंची थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने अभी तक खेले गए 12 मैच में 8 में जीत हासिल की है और 3 में हार मिली है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। पंजाब को लीग स्टेज में अभी भी 2 मैच और खेलने है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार