India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने धागा खोल दिया। अय्यर ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के बदौलत ही टीम इंडिया पहली पारी की समाप्ति के बाद मजबूत स्थिति में है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर 105 रन बनाकर टीम साउथी की गेंद पर आउट हुए। वहीं जब आउट होकर वो ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे तब साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन के माध्यम से इस युवा खिलाड़ी का हौंसला बढ़ाया। हालांकि, श्रेयस अय्यर को मिला यह स्टैंडिंग ओवेशन लंबे स्टैंडिंग ओवेशन में तब्दील हो गया।

Advertisement

श्रेयस अय्यर को पहले टेस्ट शतक के लिए एक लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला और इसकी वजह भी खुद बल्लेबाज ही बना। श्रेयस अय्यर ने ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने से पहले अपने हेलमेट और दस्तानों को बाउंड्री लाइन के पास ही उतारने का फैसला किया, जिसके बाद जब तक श्रेयस अय्यर ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं गए तब तक उनके टीम के साथी ताली बजाते रहे। 

वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया की पहली पारी 345 रनों पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर के अलावा शुभमन गिल ने 52 और रवींद्र जडेजा ने 50 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टीम साउथी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 69 रन देकर 5 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार