Shreyas Iyer Likely To Replace Suryakumar Yadav As T20I Captain: भारतीय टी20 टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया गया है कि BCCI जल्द ही भारतीय टी20 टीम के लिए एक नया कैप्टन चुन सकती है। वो सू्र्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ये जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहे हैं।
SKY की खराब फॉर्म: रिपोर्ट्स के अनुसार टीम की कैप्टेंसी में बदलाव के मुख्य कारण में से एक सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म है। उन्होंने ये जिम्मेदारी लेने के बाद से अब तक 45 मैचों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। उनके निराशाजनक प्रदर्शन से चयनकर्ता निराश और असंतुष्ट हैं जिस वज़ह से वो टीम में बदलाव का मूड बना चुके हैं।
कलाई की समस्या: सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के पीछे उनकी कलाई की चोट भी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, SKY टी20 वर्ल्ड कप के दौरान से ही अपनी दाहिनी कलाई पर भारी टेपिंग बांधकर खेल रहे हैं और इस चोट से उनका खेल भी प्रभावित हुआ है। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस पर भी अपना ध्यान बनाकर रखा है और वो इसे नज़रअंदाज़ करने के मूड में नहीं हैं।
श्रेयस अय्यर को मिलेगी कप्तानी: सूर्यकुमार यादव को बतौर कैप्टन रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार मुंबई के ही खिलाड़ी श्रेयस अय्यर हैं। इस 31 साल के खिलाड़ी ने BCCI के चयनकर्ताओं को हर बार अपनी कैप्टेंसी और बैटिंग से प्रभावित किया है। यही वज़ह है वो अब सिर्फ टीम में वापसी के लिए ही नहीं, बल्कि कैप्टन बनने के लिए भी दावेदार बन गए हैं। उन्होंने साल 2023 के आखिर में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेला था।
BCCI साल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक को ध्यान में रखकर टीम तैयार करना चाहती है, जिसकी शुरुआती आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी टूर से हो सकती है। इस टूर से ही श्रेयस को कैप्टेंसी की जिम्मेदारी मिल सकती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि सूर्यकुमार यादव ने भले ही बीते समय में अपनी बैटिंग से निराश किया है, लेकिन इस दौरान उनका कैप्टेंसी रिकॉर्ड कमाल का रहा है। SKY की कैप्टेंसी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 76.92 है और उन्होंने साल 2025 का एशिया कप और साल 2026 का टी20 वर्ल्ड भी जीता है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी समय में भारतीय चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव पर क्या फैसला लेते हैं।