Shreyas Iyer Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) बीते शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कैप्टेंसी वाली इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य हासिल करके टीम इंडिया को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि मैनचेस्टर में भारत को मिली हार के बाद अब कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल, श्रेयस अय्यर भारत के ऐसे एकलौते कैप्टन बन गए हैं जिनकी लीडरशिप में शुरुआती चार मुकाबलों में टीम इंडिया को एक भी जीत नहीं मिली। भारत के 20 साल के T20I इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। ध्यान दें कि श्रेयस से पहले कुल 14 खिलाड़ियों ने देश की टी20 फॉर्मेट में कैप्टेंसी की और इनमें से 10 कैप्टन ऐसे थे, जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा मैचों में कैप्टेंसी का भार संभाला।
याद दिला दें कि श्रेयस ने आयरलैंड टूर से अपने कैप्टेंसी सफर की शुरुआत की जहां टीम इंडिया को 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड टूर पर आई जहां चेस्टर-ले-स्ट्रीट पर खेला गया पहला टी20 बारिश के कारण धूल गया। फिर दूसरे टी20 मैनचेस्चर में खेला गया जहां इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का स्वाद चखाया।
बात करें अगर श्रेयस अय्यर की बैटिंग की तो उन्होंने कैप्टन बनने के बाद से ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। वो आयरलैंड टूर पर पहले मैच में 3 और दूसरे मैच में 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन इंग्लैंड पहुंचने के बाद उन्होंने पहले मुकाबले में 68 रन ठोके और फिर दूसरे मुकाबले में भी 37 रनों की पारी खेली। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रेयस की कैप्टेंसी में टीम इंडिया इंग्लैंड में होने वाले आगामी मुकाबलों में वापसी कर पाती है या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का अगला मुकाबला अब मंगलवार, 07 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला टीम इंडिया किसी भी हाल में जीतना चाहेगी ताकि वो सीरीज को 1-1 के लेवल पर पहुंचा सके। अगर ऐसा नहीं होता तो इंग्लैंड भारत पर 2-0 की मजबूत पकड़ बना लेगा।