Shyreas Iyer Unwanted Record: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IRE vs IND 1st T20) बीते शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्लब पर खेला गया था जहां मेजबान टीम ने 182 रन डिफेंड किए और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 34 रनों से माद दी। गौरतलब है कि इसी के साथ अब श्रेयस अय्यर का नाम विराट कोहली (Virat Kohli) वाली एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर अब भारत के ऐसे सिर्फ चौथे टी20 खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी कप्तानी के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सिर्फ विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल की कैप्टेंसी में ये अनचाहा रिकॉर्ड बना था।

Advertisement

कप्तान के तौर पर अपना पहला T20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

  • विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, कानपुर 2017
  • ऋषभ पंत बनाम साउथ अफ्रीका, दिल्ली 2022
  • शुभमन गिल बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2024
  • श्रेयस अय्यर बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट 2026

इसके अलावा श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल कप्तानी डेब्यू के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 31 साल 202 दिन की उम्र में पहली बार भारत की T20I टीम की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा (30 साल 234 दिन) को पीछे छोड़ा। उनसे ऊपर इस लिस्ट में सिर्फ शिखर धवन (35 साल 232 दिन) और सूर्यकुमार यादव (33 साल 70 दिन) हैं।

इतना ही नहीं, श्रेयस सबसे ज्यादा टी20 मैचों में कैप्टेंसी करने के बाद भारतीय T20I टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। उन्होंने भारतीय टी20 टीम की कैप्टेंसी करने से पहले कुल 114 टी20 मैचों में कप्तानी की।

ऐसा रहा मैच का हाल: बेलफास्ट के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। उनके लिए कैप्टन लोर्कन टकर ने 36 गेंदों पर 50 रन और गैरेथ डेलानी ने 32 गेंदोें पर 49 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक ठोका और 20 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला। यही वज़ह है भारत की पूरी टीम 18.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 148 रनों पर ऑल आउट हुई। इस तरह आयरिश टीम ने 34 रनों से ये मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार