Shreyas Iyer Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th T20) बीते शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लिश टीम ने 257 रन डिफेंड करके टीम इंडिया को 56 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत को मिली हार के साथ अब टीम के मौजूदा कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

दरअसल, 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर T20I क्रिकेट के इतिहास में एक फुल मेंबर टीम के कैप्टन के तौर अपने शुरुआती सात मुकाबलों में एक भी दर्ज नहीं करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने ब्रैंडन टेलर, एल्टन चिगुम्बुरा और थिसारा परेरा की बराबरी की है।

पूर्ण सदस्य (Full Member) टीमों के कैप्टन, जो शुरुआती 7 T20I में जीत दर्ज नहीं कर पाए

  • ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)
  • एल्टन चिगुम्बुरा (जिम्बाब्वे)
  • थिसारा परेरा (श्रीलंका)
  • श्रेयस अय्यर (भारत)

याद दिला दें कि श्रेयस के कैप्टेंसी करियर की शुरुआत आयरलैंड टूर से हुई थी जहां मेजबानों ने टीम इंडिया को 2-0 से हराया। इसके बाद वो इंग्लैंड गए जहां पहला टी20 बारिश के कारण रद्द होने के बाद, उन्हें अगले चार मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा।

ये भी जान लीजिए कि जहां श्रेयस एक तरफ बतौर कैप्टन लगातार सभी मुकाबले हार रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इंडियन कैप्टन के तौर पर लगातार सर्वाधिक टॉस जीतने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। उन्होंने लगातार सात टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतकर ये कारनामा किया है। धोनी ने साल 2010-12 में ये रिकॉर्ड बनाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भले ही श्रेयस को एक कैप्टन के तौर पर अपनी पहली जीत नहीं मिली है, लेकिन इंग्लैंड टूर पर वो ही टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 5 मैचों में 54.50 की औसत से 218 रन ठोके। वो हैरी ब्रूक (5 मैचों की 4 इनिंग में 229 रन) के बाद सीरीज में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मैनेजमेंट उन पर आगे भरोसा जताते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार