Shubman Gill Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला और आखिरी मुकाबला (SL vs IND 2nd Test) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां खेल के पहले ही दिन रविवार, 23 अगस्त को भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचा और एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान कपिल देव (Kapil Dev) को पछाड़ दिया।  

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 22वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ प्रभात जयसूर्या करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने अपना शॉट खेला और दो रन चुरा लिए। इसी के साथ उन्होंने अपनी पारी के 7 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे किए।

खात बात ये है कि अब शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट में चौथे सबसे युवा 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। कपिल देव ने ये कारनामा 26 साल और 356 दिन की उम्र में किया था। वहीं शुभमन गिल इस आंकड़ें तक 26 साल और 349 दिन की उम्र में पहुंचे हैं।

बताता चलें इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में ही टेस्ट इंटरनेशनल में 3000 रन बना लिए थे। उनके बाद इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर का नाम मौजूद है। 

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 23 साल 228 दिन – सचिन तेंदुलकर
  • 26 साल 157 दिन – वीरेंद्र सहवाग
  • 26 साल 263 दिन – दिलीप वेंगसरकर
  • 26 साल 349 दिन – शुभमन गिल
  • 26 साल 356 दिन – कपिल देव

मैच का हाल: कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी है और वो खबर लिखे जाने तक 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 88 रन बना चुके हैं। मैदान पर शुभमन गिल (29 गेंदों पर 11 रन) और देवदत्त पडिक्कल (35 गेंदों पर 13 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार