भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।  गिल सीरीज के सबसे सफळ बल्लेबाज रहे और उन्होंने 2 पारियों में 238 की औसत से 238 रन बनाए। तीसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई।

Advertisement

रोहित शर्मा की बराबरी की

Advertisement

गिल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह छठी बार है जब गिल ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता है और इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की है।

धोनी की भी बराबरी की

बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए हैं। सातवीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने गिल ने इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव की बराबरी की है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 44.2 ओवर में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रन और अज़मतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाए।
भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में 1 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी और रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 गेंदों में 170 रन की पारी खेली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार