Gujarat Titans Probable Playing XI Vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच बुधवार, 08 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

शुभमन गिल की होगी वापसी: गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम का पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। हालांकि GT फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि अब वो पूरी तरह फिट हो गए हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जान लें कि ये दिग्गज बल्लेबाज़ 176 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने 6 सेंचुरी और 32 हाफ सेंचुरी ठोककर 5,451 रन बनाए हैं।

Advertisement

कुमार कुशाग्र का कटेगा पत्ता: कैप्टन गिल की वापसी के साथ गुजरात टाइटंस के प्लेइंग कॉम्बिनेशन से सीधे तौर पर 21 साल के कुमार कुशाग्र का नाम कट जाएगा जिन्होंने पिछले मुकाबले में साईं सुदर्शन के साथ ओपनिंग की थी। इस मुकाबले में वो राजस्थान रॉयल्स के सामने 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।

ग्लेन फिलिप्स की जगह टॉम बैंटन को मिल सकता है मौका: न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस के लिए शुरुआती दो मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 14 की औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से 28 रन जोड़े हैं। ऐसे में हो सकता है कि अब उन्हें बेंच पर बैठना पड़े।

अगर ऐसा होता तो ग्लेन फिलिप्स की जगह प्लेइंग इलेवन में इंग्लिश बल्लेबाज़ टॉम बैंटन या वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ जेसन होल्डर को जगह मिल सकती है। टॉम बैंटन गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर को बेहद मजबूत कर सकते हैं, वहीं जेसन होल्डर तो अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों से ही टीम के लिए योगदान करने की क्षमता रखते हैं।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स/टॉम बैंटन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: अशोक शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात टाइटंस टीम (स्क्वाड): शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रवि साईं किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार