शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। वर्षा बाधित तीसरे मैच में भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 36 ओवर में 263 का लक्ष्य मिला। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम 26 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

भारत के लिए इस मैच में शुभमन गिल ने नाबाद 98 रनों की पारी खेली और उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इसके साथ ही इस युवा बल्लेबाज़ ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाज़ी की जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया। हालांकि, इस मैच में इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी शुभमन को फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, जब भारतीय पारी के दौरान आखिरी बार बारिश आई तब शुभमन 98 पर थे और उन्होंने अपनी आखिरी 16 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बनाए जो कि कहीं न कहीं दर्शा रहा था कि वो अपने शतक के लिए खेलने की कोशिश कर रहे हैं। जब मैच 40 ओवर का हो गया था और टीम के पास गिनती के ओवर बचे थे तब भी शुभमन एक-एक रन ले रहे थे जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने शुभमन की रेल बना दी।

हालांकि, आपको ये भी मानना होगा कि शुभमन अनलक्की रहे क्योंकि अगर उन्हें एक ओवर और मिलता तो वो शतक पूरा कर लेते ऐसा मैच के बाद उन्होंने खुद भी कहा लेकिन फैंस उन पर रहम दिखाने के मूड में नहीं दिखे और उन्हें सेल्फिश कहकर ट्रोल करने लगे। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से शुभमन पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार