ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कई उलटफेर देखने को मिल चुके हैं। इसी कड़ी में पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए सुपर 12 मैच में जिम्बाब्वे ने भी उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 1 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की इस हार के साथ ही उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी धूमिल हो चुकी हैं। इस मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान को 131 रनों का टारगेट मिला था लेकिन पाकिस्तान की टीम 129 रन ही बना पाई और 1 रन से मैच हार गई। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए इस मैच में भी ऑलराउंडर सिकंदर रजा हीरो बनकर सामने आए और उन्हें इस मैच में उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अपने प्रदर्शन के साथ-साथ रजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मेला लूटते हुए नजर आए। 36 वर्षीय रजा से जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि उन्हें और टीम को कब पता चला कि वो ये मैच जीतेंगे। तो रजा ने ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

Advertisement

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रजा ने कहा, "पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही उन्हें पता चल गया था कि उनकी टीम ये मैच जीत जाएगी।" उनके इस बयान की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस रजा के सेंस ऑफ ह्यूमर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर ग्रुप 2 की बात करें तो जिम्बाब्वे की इस जीत ने ग्रुप को पूरी तरह से खोल दिया है और अब ऐसा लग रहा है कि जिम्बाब्वे भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है लेकिन शर्त ये है कि उन्हें अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे और दक्षिण अफ्रीका को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच हारना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार