जोरहाट (असम), 17 दिसंबर - सिक्किम ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के एक अहम मुकाबले में चौथे दिन मिजोरम को 105 रनों से करारी शिकस्त दी। जोरहाट स्टेडियम में सिक्किम द्वारा दिए गए 342 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिजोरम ने सोमवार को अपने तीसरे दिन के स्कोर आठ विकेट पर 162 रनों से आगे खेलना शुरू किया। Scorecard

Advertisement

रविवार को 105 रन बनाकर नाबाद रहने वाले तरुवर कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन 156 के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद उनकी टीम 236 रनों पर ऑल आउट हो गई। 

सिक्किम की ओर से ईश्वर चौधरी ने छह जबकि मिलिंद कुमार ने दो तथा बिपुल शर्मा ने एक विकेट लिया। 

नागालैंड और उत्तराखंड के बीच प्लेट ग्रुप का एक अन्य मैच ड्रॉ रहा। देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में हुए इस मुकाबले में नागालैंड ने सोमवार को अपने तीसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 182 रनों से आगे खेलना शुरू किया और दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट के नुकसान पर 467 रन बना लिए। 

मेहमान टीम की ओर से अर्बार काजी ने सबसे अधिक नाबाद 157 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड के लिए मयंक शर्मा ने तीन और मालोलन रंगाराजन ने दो विकेट चटकाए। 

इनके अलावा, धनराज शर्मा और सनी राणा को एक-एक विकेट मिला। 


Advertisement

आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार