9 नवंबर, राजकोट (CRICKETNMORE)। राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने कमाल करते हुए अर्धशतक ठोक दिया है।
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 24वां अर्धशतक ठोक दिया है। जो रूट ने अपने एशिया में खेले 13 पारियों में छठा अर्धशतक जमा दिया है। लेकिन एशिया में अबतक 13 पारियों में अपने लगाए 6 अर्धशतक को 100 तक पहुंचाने में असफल रहे हैं।
यह खबर लिखे जाने तक रूट ने अबतक 69 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के फैन्स को उम्मीद है कि रूट शतक जमाकर इस पृथ्थक को तोड़ना चाहेगें।
आपको बता दें किय यदि जो रूट भारत के खिलाफ आज शतक जमाने में कामयाब रहते हैं तो ये उनके करियर का 9वां शतक होगा तो वहीं भारत के खिलाफ जो रूट अपना तीसरा शतक जमाने में कामयाब हो जाएगें।
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । इंग्लैंड के तरफ से एलेस्टर कुक 21, हमीद 31 और डुकेट 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस समय जो रूट के अलावा मोईन अली 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।