26 जून। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का छठा मैच मैनचेस्टर में वेस्टंडीज के खिलाफ 27 जून को होना है। वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम अपने 5 में से 4 मैच जीतकर शानदार परफॉर्मेंस करने में सफल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था।

Advertisement

अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने वाली है। टूर्नामेंट से पहले वेस्टंडीज की टीम को इस वर्ल्ड कप का छूपा रुस्तम टीम करार दिया जा रहा था लेकिन कुछ मैचों मेें अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम केवल एक मैच ही जीत पाई है। ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का मुकाबला मैनचेस्टर में होने वाला है। ऐसे में भारतीय टीम ने मैनचेस्टर पहुंचकर अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जिम में भी पसीना बहाया और साथ ही अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नेट पर अभ्यास भी किया।

अबतक विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में शतक नहीं जमा पाए हैं। कोहली ने 4 पारियों में 244 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं। अब भारतीय फैन्स विराट कोहली से एक शानदार शतक की उम्मीद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार