SL vs NZ: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 का महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। कीवी टीम की बल्लेबाजी के 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर श्रीलंकाई खिलाड़ी पथुम निसंका ने ग्लेन फिलिप्स का बेहद आसान कैच छोड़ दिया जिसके बाद गेंदबाज वानिंदु हसरंगा का रिएक्शन देखने लायक था। वानिंदु हसरंगा को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसे कैसे हो गया जिसके चलते उन्हें बेहद निराश अवस्था में पिच पर बैठे देखा गया।

Advertisement

पथुम निसंका ने छोड़ा आसान सा कैच: वानिंदु हसरंगा ने ग्लेन फिलिप्स को छकाते हुए ऑफसाइड के बाहर लूपी गेंद फेंकी थी। ग्लेन फिलिप्स ने रूम बनाया और कवर के उपर से गेंद को मारने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ऐसा करने से चूक गए और गेंद सीधा फील्डर पथुम निसंका के हाथों में चली गई। निसंका से गलती हो गई और कैच उनके हाथ से छटक गया।

Advertisement

वानिंदु हसरंगा दिखे काफी ज्यादा निराश: यह काफी आसान कैच था। कैच छूटते ही हसरंगा निराश लग रहा थे। वहीं पथुम निसंका को भी खुद से दुखी देखा गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

ग्लेन फिलिप्स की आंधी में उड़े श्रीलंका: निसंका ने जब ये कैच छोड़ा उस वक्त ग्लेन फिलिप्स केवल 12 रन पर बैटिंग कर रहे थे। इस जीवनदान के बाद ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन बनाए।

बेहद खराब रही कीवी टीम की शुरुआत: न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और 15 रन  के भीतर उन्होंने अपने 3 विकेट गंवा दिए। महेश थीक्षाना ने फिन एलन को पहले ओवर में ही 1रन पर आउट कर दिया वहीं डेवोन कॉनवे को धनंजया डी सिल्वा ने आउट किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार