8 फरवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। भारत ने केपटाउन में खेले गए साउथ अफ्रीकी के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार 124 रन की जीत दर्ज करी और सीरीज में 3- 0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

तीसरे वनडे में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कोहली और धोनी ने अपने - अपने तरफ से कई रिकॉर्ड्स बनाए। एक तरफ जहां चहल और कुलदीप ने आपस में 8 विकेट बांटे तो वहीं दूसरी ओर कोहली ने अपने वनडे करियर का 34वां शतक ठोका।

इसके साथ - साथ धोनी ने भी वनडे क्रिकेट में अपने करियर का 400वां शिकार कर वर्ल्ड के चौथे विकेटकीपर बने। इन सबके अलावा जहां भारत ने एक तरफे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को हराया तो हमेशा की तरह धोनी की रणनीति स्टंप माइक में कैद हो गई।

स्टंप माइक ने धोनी के द्वारा कहे शब्द को पकड़ा तो वहीं कोहली के द्वारा भी कहे गए कई बातों को समेट लिया है। इसमें धोनी कई दफा फील्डिंग सजाते हुए सुनाई पड़ रहे हैं तो वहीं कोहली अपने गेंदबाजों से बात कर रहे हैं। देखिए मजेदार वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार