अक्टूबर से शुरू हो रहे महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) टूनार्मेंट के लिए मौजूदा चैंपियन सिडनी थंडर ने भारत की दो सुपरस्टार खिलाड़ी - ओपनर स्मृति मांधना और हरफनमौला दीप्ति शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में इस साल का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाली मांधना की यह तीसरी बिग बैश टीम होगी। इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

Advertisement

दीप्ति ने इससे पहले कभी बिग बैश में भाग नहीं लिया है। हालांकि उन्हें टी20 क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है। वह इस साल 'द हं्रर्डेड' के पहले सीजन का हिस्सा भी थी जहां उन्होंने 5.26 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके। साथ ही वह 2019 में मांधना के साथ इंग्लैंड में सुपर लीग की विजेता वेस्टर्न स्टॉर्म टीम का भी हिस्सा थीं।

ये दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड की कप्तान हेदर नाइट और सलामी बल्लेबाज टैमी बोमॉन्ट के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया हैं। इंग्लैंड महिला टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बावजूद वह दोनों खिलाड़ी इस टूनार्मेंट के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

 

मांधना और दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा और राधा यादव भी इस लीग में खेलते नजर आएंगी। वर्मा के पिता संजीव ने मई में ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया था कि वर्मा ने सिडनी सिक्सर्स के साथ करार किया है।

25 वर्षीय मांधना ने बताया कि वह फिर एक बार इस टूनार्मेंट में खेलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, विदेशी लीग में खेलने से आपको टी20 क्रिकेट का अनुभव मिलता है। आपको दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ व़क्त बिताने का और उनसे सीखने का अवसर भी मिलता है।

Advertisement

दीप्ति भी इस मौके को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, मुझे पहले भी इस टूनार्मेंट में खेलने के लिए कई प्रस्ताव आए थे लेकिन उस समय चल रही अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के कारण मैं खेल नहीं पाई। यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात है कि हमें महिला बीबीएल में खेलने का मौका मिल रहा है।

डब्ल्यूबीबीएल का नया सीजन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मल्टी-फॉर्मैट सीरीज के खत्म होने के बाद 14 अक्टूबर से शुरू होगा। इस सीजन के पहले 20 मुकाबले तास्मेनिया में खेले जाएंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार