7 फरवरी, (CRICKETNMORE)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

मंधाना ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 129 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 135 रन का पारी खेली। इसके साथ ही वह भारत के बाहर तीन अलग-अलग देशों में वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 

Advertisement

स्मृति मंधाना ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की सरजमीं पर भी वनडे मैचों में शतक बना चुकी हैं। वह इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। पहले वनडे मुकाबले में भी मंधाना ने 84 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया था। 

इससे मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 302 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मंधाना के शतक के अलावा हरमनप्रीत कौर और वेदा कृष्णामूर्ति ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार