Advertisement

दुबई, 30 जून| महिला विश्व कप के बीते दो मैचों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि उनकी कोशिश अपने इसी प्रदर्शन का जारी रखने और टीम को जीत दिलाने की होगी। शुरुआती दो मैचों में मंधाना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अब वह इसे बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी किए गए बयान में मंधाना ने कहा है, "टूर्नामेंट अभी तक खत्म नहीं हुआ है, लेकिन मैंने चोट के बाद जिस तरह से वापसी की है उससे मैं बेहद खुश हूं।"

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

20 वर्षीय मंधाना के बाएं घुटने में चोट थी जिसके कारण चयनकर्ताओं को भी टीम चुनने में खासी परेशानी हुई थी। अभ्यास मैच में भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं लग रहीं थी, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होते ही शानदार प्रदर्शन किया और सभी की तारीफें लूटीं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मंधाना ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपनी लय में नहीं थी। मैं काफी घबराई हुई थी। इसके बाद मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में 82 रनों की पारी खेली। इससे मुझे बल्लेबाजी में वो आत्मविश्वास मिला जो मैं खो चुकी थी। मुझे लगा कि मैं बल्लेबाजी कर सकती हूं।" मंधाना के मुताबिक, "चोट से वापसी करना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि मैं इस प्रदर्शन को जारी रखूंगी।"

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मंधाना ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को संतुष्ट करना चाहती थीं। बकौल मंधाना, "मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध थी और चयनकर्ताओं को बताना चाहती थी कि उन्होंने मुझे चुन कर सही फैसला लिया है।" मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 90 और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार