कोलकाता, 21 जून (CRICKETNMORE): भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भविष्य में भारतीय टीम का कोच बनने इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में कोच पद के लिए साक्षात्कार देना चाहेंगे। गांगुली इस समय भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं, जिस पर टीम का कोच चुनने की जिम्मेदारी है। इस समिति में गांगुली के साथ सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हैं। 

Advertisement

यह तीनों दिग्गज मंगलवार को उन 21 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे , जिन्होंने टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिए हैं। 

Advertisement

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम में अपनी आने वाली किताब 'अ सेन्चुरी इज नॉट इनफ' के नाम की घोषणा की। इसी कार्यक्रम में गांगुली ने कहा, "मुझे कभी साक्षात्कार (भारतीय टीम के कोच पद के लिए) देने का मौका नहीं मिला। उम्मीद है भविष्य में मैं इसके लिए बैठूं।"

यह किताब उनकी जीवनी नहीं है बल्कि खिलाड़ी के सामने आने वाली परिस्थतियों को लेखा जोखा है। गांगुली इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार गौतम भट्टाचार्या के साथ काम कर रहे हैं। इस किताब के अगले साल आने की उम्मीद है। 

भारतीय टीम का कोच नियुक्त करने पर गांगुली ने कहा, "जिंदगी काफी अजीब है। 20 साल पहले मैं देश के लिए पहली बार खेला था। अब मेरे पास टीम का कोच चुनने का मौका है। मैंने 2005-06 में सब कुछ खत्म कर लिया था (गांगुली ने कप्तान के तौर पर ग्रेग चैपल को टीम का कोच बनाए जाने वाले किस्से का अप्रत्यक्ष तरीके से जिक्र किया।) लेकिन मुझे दोबारा मौका दिया गया।"

गांगुली ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो ढाई साल पहले मैं कोच बनने के बारे में सोच रहा था और अब में उनका चयन कर रहा हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इस बार मेरे साथ सचिन, लक्ष्मण और बीसीसीआई के सचिव का समर्थन है। उम्मीद है हम सही व्यक्ति का चुनाव करेंगे।"

साक्षात्कार के बाद सीएसी बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को चुनिंदा उम्मीद्वारों की सूची सौंपेगी। ठाकुर इस समय धर्मशाला में मंगलवार से शुरू हो रहे बोर्ड के चार दिवसीय कॉनक्लेव में हैं। 

बोर्ड की कार्यकारी समिति कॉनक्लेव के अंतिम दिन कोच के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार