India A vs South Africa A: इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच  के पहले दिन के खेल के अंत पर गुरुवार (30 अक्टूबर) को पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 299 रन बना लिए हैं। बता दें कि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इंडिया ए ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी  का फैसला किया था। 

Advertisement

साउथ  अफ्रीका ए की  शुरूआत खराब रही औऱ  6 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद  जॉर्डन हमन और जुबैर हमजा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। हरमन ने 140 गेंदों में 71 रन और हमजा ने 109 गेंदों में 66 रन की पारी खेली।  

Advertisement

इन दोनों के अलावा मिडल ऑर्डर में रुबिन हरमन ने 87 गेंदं में 54 रन और तियान वैन वुरेन ने 75 गेंदों में 46 रन  का  योगदान  दिया। बाकी कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

इंडिया ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए तनुष कोटियन ने 4 विकेट,  मानव सुथार ने 2 विकेट, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और गुरुनुर बराड़ ने 1-1 विकेट हासिल किया है। 

बता दें कि इस मुकाबले से पंत ने मैदान पर वापसी की है। इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान क्रिस वोक्स की गेंद पर पंत के पैर में चोटिल लगी थी, जिसके बाद से वह क्रिकेट से  दूर  थे। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

इंडिया ए- साई सुदर्शन,आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर),आयुष बडोनी, तनुष कोटियन,अंशुल कंबोज,मानव सुथार,गुरनूर बरार, खलील अहमद

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका ए- जॉर्डन हरमन,लेसेगो सेनोकवाने,मार्केस एकरमैन (कप्तान),ज़ुबैर हमज़ा,रुबिन हरमन,रिवाल्डो मूनसामी (विकेटकीपर),तियान वान वुरेन,प्रेनेलन सुब्रयेन,त्शेपो मोरेकी,लूथो सिपाम्ला, ओकुहले सेले
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार