कैनबरा/नई दिल्ली, 03 मार्च (CRICKETNMORE) । वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में पूल बी में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 201 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने हासिम अमला (159), डु प्लेसी (109) के शतकों की बदौलत आयरलैंड को 412 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम 45 ओवरों में 210 रनों पर आल आउट हो गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से एबॉट ने 4, डेल स्टेन ने 2, मोर्कल ने 3 और एबी डि विलियर्स ने एक विकेट लिया। अमला को उनके शानदार शतक के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ अफ्रीका पॉइंट टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है वहीं आयरलैंड नंबर 4 पर पहुंच गया है। 

इसके पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जॉन मूनी ने क्विंटन डी कॉक को विलसन के हाथों कैच कराकर साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। इसके लिए उन्हें डीआरएस का सहारा लेना पड़ा जिसमें पाया गया कि कॉक के बल्ले का किनारा लगा था। डी कॉक सिर्फ एक रन ही बना पाए थे। इसके बाद अमला और डु प्लेसी ने 247 रनों की साझेदारी की लेकिन 109 रन बनाकर डु प्लेसी केविन ओ ब्रायन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद हाशिम अमला ने अपने 150 रन पूरे किए और वो 159 रन के पारी खेलकर मैकब्राइन की गेंद पर जॉयस के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। एबी डीविलियर्स से उम्मीद थी कि वो अपने धुआंधार अंदाज से एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करेंगे लेकिन इस बार वो 9 गेंदों पर 24 रनों की ही धुआंधार पारी खेल सके और मैकब्राइन ने जिस ओवर में अमला को आउट किया, उसी ओवर में एबी को भी नील ओ ब्रायन के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरा और पांचवें विकेट के लिए रिली रूसो (नाबाद 61) और डेविड मिलर (नाबाद 46) ने 110 रनों की साझेदारी करके स्कोर को 411 तक पहुंचा दिया।

हाशिम अमला और फाफ डू प्लेसी दोनों ने शतक जड़ा और डु प्लेसी (109) के आउट होने से पहले दोनों ने 247 रनों की विशाल साजेदारी को अंजाम दिया। ये वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरे विकेट के लिए साउथ अफ्रीका की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी साबित हुई। जबकि वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरे विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी साबित हुई। यही नहीं, किसी भी विकेट के लिए वर्ल्ड कप में ये पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई जिसने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की 244 रनों की पारी को भी पछाड़ दिया।

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार