एडेन मार्करम (Aiden Markram) के तूफानी शतक और सिसांडा मगला (Sisanda Magala) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार (2 अप्रैल) को जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे वनडे में नीदरलैंड को 146 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका का 2023 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का दावा मजबूत हुआ है। साउथ अफ्रीका के 370 रन के जवाब में नीदरलैंड 39.1 ओवर में 224 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

मार्करम-मिलर ने खेली तूफानी पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 370 रन बनाए। मार्करम ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 126 गेंदों में 17 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए। इसके अलावा मिलर ने 61 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें उन्होंने छह चौके और चार छक्के जड़े। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन,पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंगमा ने 2-2 विकेट, वहीं आर्यन दत्त और शारिज अहमद ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

मगला ने बरपाया कहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड के लिए मुसा अहमद ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा मैक्स ओ'डॉड ने 47 रन और स्कॉट एडवर्ड्स ने 42 की पारी खेली। टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

मगला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, इसके अलावा एडेन मार्करम ने दो विकेट, लुंगी एंगिडी, मार्को यान्सेन और तबरेज शम्सी ने एक-एक विकेट चटकाया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार