ZIM vs SA: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के कैप्टन सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) ने रविवार, 01 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाल मचा दिया। उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन ठोके और फिर 3 विकेट भी चटकाए। हालांकि इन सब के बावजूद साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17.5 ओवर में 154 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक बिना कोई मुकाबला हारे सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए कैप्टन सिकंदर रज़ा ने सबसे बड़ी पारी खेली और 43 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन ठोके।
बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की तो क्वेना मफाका ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं कॉर्बिन बॉश ने भी 4 ओवर में 40 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। उनके अलावा जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया ने भी एक-एक विकेट झटका।
यहां से अब साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 154 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों ही ओपनर क्विंटन डी कॉक (02 गेंदों पर 00 रन) और एडेन मार्कराम (05 गेंदों पर 04 रन) 14 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट गए, हालांकि इसके बाद टीम के मिडिल ऑर्डर ने इनिंग को संभाल लिया।
गौर करें कि डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंदों 2 चौके और 4 छक्के ठोककर 42 रन ठोके, वहीं रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों पर 31 रन, डेविड मिलेर ने 16 गेंदों पर 22 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 21 रन और जॉर्ज लिंडे ने 21 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर 154 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि जिम्बाब्वे के लिए कैप्टन सिकंदर रज़ा ने गेंदबाज़ी से भी धमाल मचाया और अपने कोटे के 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ब्रैंड इवांस ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड