7 फऱवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच तीसरा वनडे मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। यह खबर लिखे जाने तक भारत की टीम 3 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

विराट कोहली 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। कयास लग रहे है कि कोहली एक बार फिर शतक जमाकर अपने वनडे करियर का 34वां शतक पूरा कर लेगें।

Advertisement

आपको बता दें कि धवन 76 रन बनाकर आउट हुए हैं तो वहीं रोहित शर्मा ने एक बार फिर हर किसी को निराश किया। रहाणे बेहद ही खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

इन सबसे पहले केपटाउन में आज कुछ ऐसा हुआ जिससे हर एक भारतीय निराश हो गए। हुआ ये कि स्टेडियम में भारतीय झंडे को साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट ने गलती से उलटा लटका दिया। 

बाद में जब इसपर सभी का ध्यान गया तो झंडे को सीधा किया गया। गौरतलब  है कि ऐसी ही गलती भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर इसी मैदान पर स्टेडियम मैनेजमेंट के द्वारा हुई थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार