7 फऱवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच तीसरा वनडे मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। यह खबर लिखे जाने तक भारत की टीम 3 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। लाइव स्कोर
विराट कोहली 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। कयास लग रहे है कि कोहली एक बार फिर शतक जमाकर अपने वनडे करियर का 34वां शतक पूरा कर लेगें।
आपको बता दें कि धवन 76 रन बनाकर आउट हुए हैं तो वहीं रोहित शर्मा ने एक बार फिर हर किसी को निराश किया। रहाणे बेहद ही खराब शॉट खेलकर आउट हुए।
इन सबसे पहले केपटाउन में आज कुछ ऐसा हुआ जिससे हर एक भारतीय निराश हो गए। हुआ ये कि स्टेडियम में भारतीय झंडे को साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट ने गलती से उलटा लटका दिया।
बाद में जब इसपर सभी का ध्यान गया तो झंडे को सीधा किया गया। गौरतलब है कि ऐसी ही गलती भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर इसी मैदान पर स्टेडियम मैनेजमेंट के द्वारा हुई थी।