IND vs SL 2nd Test Day 4: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम अभी भी भारत से 130 रन पीछे है।
लंच तक पसिंदु सूरियाबंदारा 35 रन और कामिंदु मेंडिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं लाहिरू उदारा ( 3 रन) और कामिल मिशारा (32 रन) के रूप में दो झटके लगे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने अभी दूसरी पारी में 1-1 विकेट लिया है।
चौथे दिन के पहले सत्र में श्रीलंकाई टीम की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई। जिससे भारत को 213 रनों की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन मिला। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने 162 गेंदों में 103 रन और पसिंदु सूरियाबंदारा ने 133 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली।
भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट, सारांश जैन ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल औऱ ध्रुव जुरेल के शानदार शतकों से पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर घोषित की थी।