Most dismissals as Wicketkeeper in T20 World Cup: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) सोमवार (9 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ हुए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भले ही बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने कमाल रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

डी कॉक ने पारी के लुंगी एंगिडी द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान दिलप्रीत बाजवा का कैच पकड़ा और एंगिडी द्वारा ही डाले गए तीसरे ओवर में दूसरे ओपनर युवराज सामरा का।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में डी कॉक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनके अब बतौर विकेटकीपर 32 शिकार हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की।

T20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा शिकार

32 - क्विंटन डी कॉक*

32 - एमएस धोनी

Advertisement

30 - कामरान अकमल

27 - दिनेश रामदीन

26 - कुमार संगाकारा

Advertisement

26 - जोस बटलर

हालांकि डी कॉक बल्लेबाजी में वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन बनाए।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जिसमें 32 गेंदों मे 59 रन के साथ कप्तान एडेन मार्करम टॉप स्कोरर रहे। कनाडा के लिए अंश पटेव ने 3 विकेट और बाजवा ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

इसके जवाब में कनाडा की टीम 8 विकेट गवाकर 156 रन ही बना सकी। जिसमें नवनीत धालीवाल ने 64 रन और हर्ष ठाकर ने 33 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे लुंगी एंगिडी ने 4 विकेट, मार्को यान्सेन ने 2 विकेट,कागिसो रबाडा और कोर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार