umran malik fastest ball: आईपीएल 2022 में तेज गेंदबाजों ने अपनी गति से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लॉकी फर्ग्यूसन तो आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते ही थे लेकिन, इस सीजन उनसे ज्यादा उमरान मलिक की गेंदों ने बल्लेबाजों पर कहर ढाया है। उमरान मलिक नियमित रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंद फेंक रहे हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उमरान मलिक ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को पारी के आखिरी ओवर में उमरान की ओर से स्पीड गन ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद को रिकॉर्ड में दर्ज किया। 

Advertisement

यह आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद साबित हुई और जैसे ही स्पीड गन ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को दिखाया सभी को होश उड़ गए। लेकिन, अब स्पीड गन पर ही सवाल उठ रहे हैं इसके पीछे की वजह भी वाजिब नजर आती है। 

तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने इस मैच में एक लेग कटर गेंद फेंकी आश्चर्यजनक बात ये रही कि स्पीड गन ने इस गेंद को लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार नोट किया। एक यूजर ने लेग कटर डिलीवरी पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दिखाने पर स्पीड गन में खामी की ओर इशारा किया।

लेग कटर का 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छूना हैरान कर देने वाली बात है। यहां तक ​​​​कि भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी स्पीड गन की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया था, जब नॉर्टजे के लेग कटर गेंद को स्पीड गन ने 150 के पार दिखाया था। 

इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या उमरान मलिक ने वास्तव में 157 किलोमीटर प्रति घंटे का आंकड़ा छुआ या वो स्पीड गन की गलती थी। बता दें कि उमरान मलिक ने लिए हालांकि, ये मैच ठीक नहीं गुजरा। उमरान ने अपने चार ओवर के स्पैल में 19 रन के अंतिम ओवर सहित 52 रन देकर लुटाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार