Pakistan vs West Indies 3rd ODI: वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran Bowling) ने रविवार (12 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से कहर बरपाया। निकोलस ने दस ओवरों में 48 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और फखर जमान (35), इमाम उल हक (62), मोहम्मद हारिस (0) और मोहम्मद रिजवान (11) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

पूरन वैसे विकेटकीपर हैं। लेकिन शाई होप कीपिंग कर रहे थे इसलिए इस मुकाबले में वह बतौर फील्डर खेल रहे थे।  

Advertisement

पूरन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे फखर जमान को क्लीन बोल्ड कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। इमाम के साथ मिलकर फखर पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े और इसके बाद 17वें ओवर में पूरन ने इस साझेदारी को तोड़ा। 

ऑफ स्पिनर पूरन 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। पहले दो ओवर में उन्होंने 13 रन दिए और फिर तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अपनी फिरकी से फखर जमान को बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद जमान इतने निराश हुए कि वह सिर नीचे कर के बैठे रहे। 

बता दें कि इस मैच से पहले पहले पूरन ने इंटरनेशल क्रिकेट में सिर्फ तीन गेंदें डाली थीं। वहीं घरेलू क्रिकेट में 6 गेंदें।

इसके बाद 23वें ओवर में पूरन ने इमाम और हारिस को अपना शिकार बनाया। अपना कोटा खत्म करने से पहले उन्होंने रिजवान को भी चलता कर दिया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार