SL vs NZ: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ग्लेन फिलिप्स श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। 15 रन  के भीतर 3 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही कीवी टीम को ना केवल ग्लेन फिलिप्स ने संभाला बल्कि ऐसी पारी खेली जिसने टीम को विनिंग पोजिशन में ला खड़ा कर दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन बनाए।

Advertisement

स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का जीता-जागता उदाहरण: इस पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने एक अनूठी मिसाल पेश की जिसका वीडियो सामने आया है। ग्लेन फिलिप्स के पास नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट से बचने का एक अचूक उपाय है जो स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का जीता- जागता उदाहरण है। ग्लेन फिलिप्स नॉन स्ट्राइकर छोर पर एक धावक की पोजिशन में नजर आए।

Advertisement

sprinter की तरह नजर आया बल्लेबाज: ग्लेन फिलिप्स तब-तक क्रीज से बाहर नहीं निकलते हैं जब तक गेंदबाज गेंद ना फेंक दे। लेकिन, क्रीज में रहते हुए किसी धावक की तरह ग्लेन फिलिप्स पूरी तरह से रन लेने की पोजिशन में बैठे नजर आते हैं। जैसे ही गेंदबाज के हाथों से गेंद निकलती है वैसे ही ग्लेन फिलिप्स रन लेने के लिए दौड़ लगा देते हैं।

ग्लेन फिलिप्स को मिला था जीवनदान: ग्लेन फिलिप्स को 12 रन पर जीवनदान मिला था। 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर पथुम निसंका ने वानिंदु हसरंगा की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स का बेहद आसान कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने पलट कर नहीं देखा और शतक जड़कर धागा खोल दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका टीम के 20 रन पर 4 विकेट गिर गए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार