6 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के शानदार परफॉर्मेंस के कारण मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। स्कोरकार्ड
Advertisement
मुंबई इंडियंस के तरफ से पोलार्ड ने 26 गेंद पर 46 रन की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। इसके अलावा डीकॉक 19 और हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और केवल 11 रन ही बना पाने में सफल रहे।
सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से सिद्धार्थ कौल ने 2 विकेट चटकाए। वहीं राशिद खान, मोहम्मद नबी, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार के खाते में 1- 1 विकेट आए।