SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच बेब्रोन स्टेडियम में आंद्रे रसेल SRH के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। आंद्रे रसेल ने चौतरफा मैदान में शॉट लगाए और लगभग हर गेंदबाज की धुनाई की। आंद्रे रसेल के कहर का सामना सबसे ज्यादा जगदीश सुचिथ को करना पड़ा। केन विलियमसन ने शेर की तरह दहाड़ रहे आंद्रे रसेल के सामने जगदीश को 20वां ओवर दे दिया।

Advertisement

जगदीश की हालत आंद्रे रसेल के सामने वैसी ही थी जैसे शेर के सामने बकरी की होती है। जगदीश सुचिथ के लिए बेहतर ये रहा कि उनके द्वारा फेंके जा रहे 20वें ओवर की पहली दो गेंद रसेल ने नहीं खेली। इसके बाद जो हुआ उसने सनराइजर्स हैदराबाद को तोड़कर रख दिया। आंद्रे रसेल बिना हेल्मेट पहने जगदीश सुचिथ के ऊपर टूट से पड़े।

Advertisement

आंद्रे रसेल ने ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर छक्का जड़ा वहीं अंतिम गेंद भी उनके पाले में आई और उन्होंने 4 रन बटोर लिए।  कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 25 गेंदो पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। आंद्रे रसेल की पारी के दम पर केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए टी नटराजन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। 176 रनों के लक्ष्ये के जवाब में हैदराबाद की शरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा को पैट कमिंस ने आउट किया वहीं केन विलियमसन को आंद्रे रसेल ने छठे ओवर में पवेलियन भेजा।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार