हरारे टेस्ट: जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने रचा ऐतिहासिक कारनामा

Updated: Sun, Oct 30 2016 00:51 IST

हरारे, 30 अक्टूबर | श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को कुशल परेरा (110) और कौशल सिल्वा (94) की शानदार पारियों की मदद से दमदार शुरुआत करते हुए चार विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को कप्तानी सौंपी गई है। BREAKING: युवराज सिंह ने रणजी ट्रॉफी में फिर से किया कमाल, रचा ऐतिहासिक कारनामा

हेराथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिमुथ करुणारत्ने (56) ने कौशल सिल्वा के साथ पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी कर दमदार शुरुआत की। श्रीलंका ने पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया।

पांचवें वनडे में रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के पहले बल्लेबाज बने

हालांकि दूसरे सत्र में करुणारत्ने स्पिन गेंदबाज ग्रीम क्रेमर का शिकार बने। इसके बाद कौशल सिल्वा ने कुशल परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। हालांकि वह शतक पूरा करने से छह रन से चूक गए। कौशल सिल्वा का विकेट मैल्कम वॉलर ने लिया। कुशल परेरा ने इसके बाद कुशल मेंडिस (34) के साथ 84 और उपुल थरंगा (नाबाद 13) के साथ 25 रनों की साझेदारियां कीं।

पांचवें वनडे में किंग कोहली ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

कुशल परेरा ने 121 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 15 चौके और दो छक्के जड़े। दिन का खेल खत्म होने तक कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 10) के साथ नाबाद लौटे। जिम्बाब्वे ने अपने सात गेंदबाजों को आक्रमण पर लगाया, लेकिन सफलता सिर्फ ग्रीम क्रेमर को मिली। क्रेमर अब तक तीन विकेट ले चुके हैं।

अमित मिश्रा ने किया कमाल, अपनी इस गेंद से न्यूजीलैंड बल्लेबाजों को नानी याद दिलाई

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें