22 फरवरी/डुनेडिन (CRICKETNMORE)। श्रीलंका ने आज एक कड़े मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने अफगानिस्तान को पहले बेटिंग करने का न्यौता दिया था। अफगानिस्तान की पूरी टीम 2 गेंदे रहते 232 पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी अच्छी नही रही लेकिन धीरे-धीरे मैच में वापसी करते हुये उसने 2 ओवर रहते मैच जीत लिया। जयवर्धने को उनकी सेंचुरी के चलते मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पहले खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने धीमी पर सधी शुरुआत की। जावेद अहमदी और नवरोज मंगल की ओपनिंग जोड़ी ने 34 रनों की साझेदारी की। नवरोज के आउट होने 1 ओवर बाद ही अहमदी भी आउट हो गये। इसके बाद खेलने उतरे अज़गर सतोलगज़ाई ने समीमुल्ला शेनवारी के साथ 94 रनों की साझेदारी की। अज़गर ने

अफगानिस्तान की ओर से मैच की एकमात्र अर्धशतक लगाया। इसके बाद निश्चित अंतराल में अफगान टीम के खिलाड़ी आउट होते रहे। पांचवे नंबर पर खेलने आये मोहम्मद नबी अंत तक टिके रहे और उन्होंने 38 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से मंलिंगा और मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिये। लकमल ने दो विकेट और परेरा और हेरथ ने एक एक विकेट हासिल किया।

जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम ने महज 18 रनों पर थीरेमाने, दिलशान और संगाकारा के तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिये। इसके बाद करुनसेथरा जयवर्धने के साथ मिलकर टीम के खाते में कुछ रन जोड़े और वह 23 रन बनाकर हामिद हसन की गेंद पर नवरोज को कैच दे बैठे। तब टीम का स्कोर 54-4 था। इसके बाद जयवर्धन ने एडी मैथ्यूज के साथ मिलकर 116 रनों की साझेदारी की जिसने श्रीलंका की जीत को आधार दिया। दोनों एक के बाद एक आउट होने के बाद टीम को मेंडिस और परेरा की जोड़ी ने संभाला जिन्होंने जीत के लिये 233 रनों का लक्ष्य 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान की ओर से हामिद हसर ने 9 ओवरों में 45 रन देकर तीन विकेट लिये। दौलत जदरान और शापूर जरदान ने एक एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार