26 फरवरी,नई दिल्ली। अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने हबनटोटा में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 161 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अविष्का को उनके शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

जीत के लिए 346 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 39.1 ओवरों में सिर्फ 184 रनों पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए ओपनर शाई होप ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए वानिदु हसरंगा और लक्षन संदाकन ने 3-3 विकेट, वहीं नुवान प्रदीप ने 2 और एंजेलो मैथ्यूज ने 1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (1) को विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा सिर्फ 9 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर अविष्का फर्नांडो ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 239 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

श्रीलंका के लिए वनडे में किसी भी जोड़ी द्वारा तीसरे विकेट के लिए की गई यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

फर्नांडो ने 123 गेंद खेली औऱ 10 चौकों की बदौलत से 127 रन बनाए, वहीं मेंडिस ने 119 गेंदों का सामना करने हुए 12 चौकों की बदौलत 119 रन बनाए। इसे अलावा थिसारा परेरा ने 36 रन बनाए। जिसके चलते श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 345 रन बनाए।

Advertisement

वेस्टइडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल ने 4 और अल्जारी जोसेफ ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सभी गेंदबाज फ्लॉप रहे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार