3 मार्च। निराशाजनक तौर पर श्रीलंकाई टीम का परफॉर्मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में हाल के दिनों में बेहद ही कमजोर नजर आ रहा है। यहां तक कि क्रिकेट पंडित श्रीलंकाई टीम को बांग्लादेश जैसी टीम से भी कमजोर टीम मान रही है।
ऐसे में निदास ट्रॉफी 2018 को लेकर भी कयास लगने लगे हैं कि इस टी- 20 त्रिकोणीय सीरीज का फाइऩल भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाएगा।
लेकिन इसी बीच भारत के एक मशहूर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने श्रीलंकाई क्रिकेट को लेकर एक खास बयान दिया है।
संजय मांजरेकर ने बयान दिया है कि निदास ट्रॉफी में श्रीलंकाई टीम सरप्राइज कर सकती है। मांजरेकर का कहना है कि छोटे फॉर्मेट में कमजोर टीम को अच्छा परफॉर्मेंस करने का मौका मिलता है। ऐसे में निदास ट्रॉफी में श्रीलंकाई टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है।
संजय मांजरेकर ने आगे ये भी कहा कि श्रीलंका में क्रिकेट काफी पॉपुलर है ऐसे में श्रीलंकाई टीम अपने घरती पर अच्छा परफॉर्मेंस करने की भरसक कोशिश करेगी। इसमें कोई शक नहीं है