CT 2017: श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को दिया बल्लेबाजी का न्यौता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Updated: Thu, Jun 08 2017 14:55 IST

8 जून, लंदन (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है। तो वही अगर टीम इंडिया ये मुकाबला जीतती है तो वह सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी, लाइव स्कोर: भारत बनाम श्रीलंका 

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। श्रीलंका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई, इसके अलावा ऑलराउंडर थिसारा परेरा और , दानुष्का गुनाथिलका को मौका मिला है।

वैन्यू: केनिंग्टन ओवल, लंदन

टॉस: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। 

 टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): निरोशान डिकवेल (डब्ल्यू), दानुष्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चंदिलाल, कुसल परेरा, एसाला गुणरत्ने, थिसारा परेरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी (डब्ल्यू), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुनराह

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें