Sri Lanka vs Afghanistan 3rd ODI, Dream 11 Team

Advertisement

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जो कि अब अपने निर्णायक मुकाबले तक पहुंच चुकी है। जी हां, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से एक मेहमान टीम अफगानिस्तान ने जीता, वहीं एक मुकाबला मेजबान टीम श्रीलंका ने अपने नाम किया।

Advertisement

सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच ये दोनों ही टीमें किसी भी हाल में जीतना चाहेगी। इस मैच में आप श्रीलंकाई स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा पर दांव खेल सकते हैं। हसरंगा ने सीरीज का पहला मैच मिस किया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में वापसी करके उन्होंने विपक्षी खेमे में तबाही मचा दी। हसरंगा ने 12 गेंदों पर 29 रनों की पारी और गेंदबाज़ी करके तीन विकेट झटके थे। हसंरगा एक मिस्ट्री स्पिनर हैं और वह आपको काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप धनंजय डी सिल्वा या इब्राहिम जादरान को चुन सकते हैं। 

SL vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 07 जून 2023
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, श्रीलंका

SL vs AFG: Pitch Report

Advertisement

महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 25 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बैंटिग करने वाली टीम ने अब तक सिर्फ 10 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ यहां रन चेज करने वाली टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किये है। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 251 रन रहा है।

SL vs AFG Head-to-Head

कुल - 09
श्रीलंका - 05
अफगानिस्तान -03
बेनतीजा - 01

Advertisement

SL vs AFG: Where to Watch?

यह मुकाबला भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेफॉर्म सोनी लिव पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Sri Lanka vs Afghanistan 3rd ODI Dream 11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - कुसल मेंडिस 
बल्लेबाज - दासुन शनाका, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी, इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), पथुम निसांका
ऑलराउंडर - मोहम्मद नबी, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा (कप्तान)
गेंदबाज - दुश्मंथा चमीरा, मुजीब उर रहमान

Sri Lanka Probable Playing XI

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रम, चरिथ असलंका,  धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, कसून रजिथा, महेश थीक्षाना

Advertisement

Afghanistan Probable Playing XI

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह जुर्माते, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार