England vs Sri Lanka: साउथेम्प्टन के रोज बाउल में शनिवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो और इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के बीच एक भंयकर टकराव हुआ। इंग्लैंड की पारी के दूसरे ओवर के दौरान जॉनी बेयरस्टो ने गेंद को टैप किया और तेजी से सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement

नॉन-स्ट्राइकर छोर से डेविड मलान सक्रिय थे और उन्होंने अपने साथी की कॉल का तेजी से जवाब दिया। गेंद को पकड़ने के लिए श्रीलंकाई गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो ने भी दौड़ लगा दी। ऐसा करते हुए जब उनके सामने डेविड मलान आए तो फिर उन्होंने तेजी से मलान को धक्का दे दिया। धक्का इतना तेज था कि मलान विकेट के पार जा गिरे।

Advertisement

डेविड मलान के हाथ से बल्ला तक छूट गया था। हालांकि डेविड मलान को इस घटना के बाद ज्यादा चोट नहीं लगी लेकिन इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को पहली नजर में देखने पर ऐसा लग रहा है कि श्रीलंकाई गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो ने जानबूझकर डेविड मलान को धक्का दिया था। 

बता दें कि पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार दबदबे के बाद इंग्लैंड ने अंतिम गेम में भी अपना दमखम दिखाया। डेविड मलान 48 गेंदों में 76 रन की अपनी पारी में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 3-0 से टी-20 सीरीज में शिकस्त दे दी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार