सिडनी, 10 नवंबर | आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोटिल होने के जोखिम के बाद भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। स्टार्क से संबंधित स्वास्थय जानकारी में बताया गया है कि अगर वह खेलते हैं तो उनके चोटिल होने की संभावना ज्यादा है।  साहा ने छोड़ा बेन स्टोक्स का कैच तो कोहली ने साहा की ली क्लास, देखिए वीडियो

Advertisement

स्टार्क को लेकर आलोचन झेल रहे टीम के फीजियो डेविड बिकले, कंडीशनिंग कोच एरॉन केलेट और मुख्य कोच डैरेन लेहमन ने स्टार्क खेलने के पीछे का कारण भी बताया है।  वेबसाइट के मुताबिक, बिकले ने स्टार्क के पैर में चोट लगने के बाद पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वापसी को शानदार बताया है। उन्होंने माना है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी स्टार्क को खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। 

Advertisement

जो रूट को उमेश यादव ने इस तरह से किया आउट, अंपायर भी रह गए दंग: VIDEO

वहीं लैहमन ने कहा है कि स्टार्क को गंभीर चोट का खतरा है लेकिन इसके बाद भी वह होबार्ट में खेलेंगे।  लैहमन ने कहा, "हम इस पर अंतिम फैसला तब लेंगे जब हम टीम का चयन करेंगे। हम इसके लिए सभी चीजों पर ध्यान देंगे। हम यह बात सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ कर सकें। हम हर बार हर मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनना चाहते हैं।"

भारत के इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को
उन्होंने कहा, "आपको सबसे पहले गेंदबाज से पूछना होता है। अगर वह तैयार होता है तो वह हमें बताता हैं और हम सबसे पहले स्वास्थय टीम को। हम इस तरह से टीम का चयन करते हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार