दुबई, 19 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को एशेज वापस दिलाने वाले कप्तान स्टीवन स्मिथ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के ताजा टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। इसी के साथ वह ब्रैडमैन के सबसे ज्यादा रैंकिंग अंकों के करीब हैं। 

Advertisement

स्मिथ ने पर्थ में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 239 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। 

Advertisement

स्मिथ के दूसरे दोहरे शतक के साथ ही पिछले 12 महीनों में 918 अंक हो गए हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से 25 अंक आगे हैं। 

 

20 पारियों में उनका औसत 62.32 है जो बैड्रमैन के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के चेतेश्वर पुजारा एक स्थान की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियिमसन ने कब्जा जमा लिया है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को हालांकि दो स्थान का नुकसान हुआ है। वह दो स्थान खिसक कर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। 

Advertisement

वहीं गेंदबाजों में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय टेस्ट टीम की स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं। 

 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोस हैजलेवुड एक स्थान आगे बढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के रंगना हेराथ को हटा कर यह स्थान हासिल किया है।एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार