रांची, 16 मार्च (CRICKETNMORE): झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर भारत के साथ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के बल्ले से कई कीर्तिमान निकले। स्मिथ पहले दिन स्टम्प्स तक 117 रनों पर नाबाद लौटे। स्मिथ ने इस मैच के माध्यम से 5000 टेस्ट रन पूरे किए। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। स्मिथ ने अपने करियर का 19वां टेस्ट शतक लगाया और साथ ही 2014 के बाद पहला टेस्ट मैच खेल रहे अपने साथी ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 82) के खिलाफ भारत में भारत के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी की।

Advertisement

स्मिथ 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले विश्व के 89वें और आस्ट्रेलिया के 20वें बल्लेबाज हैं। खास बात यह है कि इस सूची में सर डॉन ब्रैडमैन (99.94) के बाद स्मिथ (60.73) का औसत दूसरा श्रेष्ठ है।

Advertisement

स्मिथ ने 53 टेस्ट मैचों में 5000 रन पूरे किए। इस लिहाज से यह मुकाम हासिल करने वाले वह तीसरे तीव्र बल्लेबाज हैं। ब्रैडमैन (36) और सुनील गावस्कर (52) ने ही उनसे तेजी से 5000 रन बनाए हैं।

इसके अलावा स्मिथ भारत में उसी के खिलाफ किसी सीरीज में दो शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड (1974-75 और 1983-84) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (2012-13) के नाम यह रिकॉर्ड है। IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार