16 नवंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होने वाला है। भारत - ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज स्टीव वॉ ने रवि शास्त्री के बारे में ऐसा कहकर फटकार लगा दी है।

Advertisement

आपको याद हो कि रवि शास्त्री ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्तमान टीम पिछले 15 सालों में विदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है।

Advertisement

रवि शास्त्री के इस बयान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ सहमत नहीं हैं उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वो नहीं मानते यह भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीम है।

स्टीव वॉ ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में उन्होंने भारत की बेहतरीन टीमों के साथ क्रिकेट खेला है। इसके अलावा स्टीव वॉ ने कहा कि कोच को इस तरह के बयान से बचना चाहिए क्योंकि इससे टीम पर दबाव बनता है। किंग्स XI पंजाब से युवराज सिंह समेत इन 11 खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर

भारत के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर कहा कि भरोसा है कि हम ऑस्ट्रेलिया में जीत सकते हैं लेकिन यह सीरीज काफी रोमांचक और करीबी होने वाली है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार