बर्मिघम, 1 अगस्त | तकरीबन डेढ़ साल बाद सफेद जर्सी में वापसी कर रहे स्टीवन स्मिथ ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को 144 रनों की धमाकेदार पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर सिमटने से बचा लिया। 

Advertisement

एक समय ऑस्ट्रेलिया का 200 पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा और ऑस्ट्रेलिया को पहली बारी में 284 का स्कोर दिया। इंग्लैंड के लिए पांच विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्मिथ को आउट कर आस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया। 

Advertisement

नाथन लॉयन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। स्मिथ ने 219 गेंदों का सामना किया और 16 चौके तथा दो छक्के लगाए। 

122 रनों पर अपने आठ विकेट खोने वाली आस्ट्रेलिया की राह मुश्किल लग रही थी, लेकिन स्मिथ ने पहले पीटर सीडल (44) के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। 

सिडल को दिन के तीसरे सत्र में मोइन अली ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद स्मिथ ने लॉयन के साथ 10वें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजक स्कोर दिया। 

स्मिथ, सिडल और नाथन के अलावा आस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 35 रन बनाए। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए ब्रॉड के अलावा क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए जबकि बेन स्टोक्स और अली को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार