यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरे शतक के साथ-साथ शुभमन गिल और सरफराज खान के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी 98 ओवर में 430/4 पर घोषित करने के बाद इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 557 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

Advertisement

मैच के तीसरे दिन 104 रन पर रिटायर हर्ट होने वाले जायसवाल 236 गेंदों पर 214 रन के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर नाबाद रहे। उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के लगाए। गिल ने रन आउट होने से पहले 91 रन, सरफराज ने नाबाद 68 तथा कुलदीप यादव ने 27 रन बनाये।

Advertisement

जायसवाल ने साथ ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड किया। जायसवाल ने एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के वसीम अकरम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। जयसवाल एक सीरीज में 20 छक्के लगाने वाले पहले टेस्ट खिलाड़ी भी बन गए हैं।

दूसरी ओर, सरफराज ने भी अपनी 68 रन की शानदार पारी के दौरान इंग्लिश गेंदबाजों की खूब धुनाई की। टेस्ट डेब्यू पर उनका दूसरा अर्धशतक, ऐसा करने वाले वे चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। मुंबई के एक ही स्कूल से आने वाले सरफराज और जायसवाल ने पांचवें विकेट के लिए केवल 26.2 ओवर में 172 रन की साझेदारी की। इन युवा बल्लेबाजों को देखकर पता चला कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट बल्लेबाजी का भविष्य वास्तव में बहुत उज्ज्वल है।

लंच के बाद, जायसवाल ने एक रन लेकर अपना 150 रन पूरा किया और फिर जेम्स एंडरसन को फाइन लेग पर चौका लगाया। यदि यह पर्याप्त नहीं था, तो जायसवाल ने एंडरसन को पूरी निर्ममता के साथ खेलते हुए फाइन लेग, कवर और सीधे मैदान के ऊपर से तीन छक्के जड़कर ओवर से 21 रन ले लिए।

सरफराज ने लेग-साइड गैप को आसानी से उठाकर बाउंड्री हासिल करना जारी रखा और आखिरकार डेब्यू पर बैक-टू-बैक अर्द्धशतक हासिल किया।

Advertisement

जायसवाल का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा था। 200 रन की पारी के दौरान जायसवाल ने रूट को बैक-टू-बैक छक्के लगाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।

इसके बाद सरफराज ने रेहान को लेग साइड पर दो छक्के और कवर से चौका जड़ा।

जब कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित की, तब तक भारत एक विशाल लक्ष्य खड़ा कर चुका था। यहां से इंग्लैंड को जीतने के लिए एक बड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार