Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सर्वाधिक रन विराट कोहली के नाम पर हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी शामिल है, जो इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है। आइए, इस लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

विराट कोहली: रन-मशीन कोहली अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से ही आईपीएल खेले हैं। कोहली ने आईपीएल करियर में 267 मुकाबले खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 291 छक्के और 771 चौके लगा चुके हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा: साल 2008 से अब तक रोहित शर्मा ने सिर्फ दो ही टीमों की तरफ से यह लीग खेली है, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए। उनके बल्ले से 302 छक्के और 640 चौके निकले हैं।

शिखर धवन: बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में कुल 222 मैच खेले, जिसमें 35.25 की औसत के साथ 6,769 रन अपने नाम किए। इस दौरान धवन के बल्ले से 152 छक्कों और 768 चौकों के साथ कुल 2 शतक और 51 अर्धशतक आए।

रोहित शर्मा: साल 2008 से अब तक रोहित शर्मा ने सिर्फ दो ही टीमों की तरफ से यह लीग खेली है, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए। उनके बल्ले से 302 छक्के और 640 चौके निकले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुरेश रैना: इस खिलाड़ी ने साल 2008 से 2021 के बीच आईपीएल करियर में कुल 205 मैच खेले, जिसमें 32.51 की औसत के साथ 5,528 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 203 छक्के और 506 चौके निकले। रैना ने आईपीएल करियर में 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार