ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज की तैयारी में जुटे हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा, जिसके लिए कमिंस ने फिट होने की तैयारी के तहत न्यू साउथ वेल्स में ट्रेनिंग के दौरान अपनी गेंदबाजी गति बढ़ा दी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी। पैट कमिंस पर्थ में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मैच से बाहर हैं। अब यह गेंदबाज गाबा में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में खेलने पर नजर गड़ाए हुए है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और बोलैंड के साथ उतरेगा, जो पर्थ जाने से पहले शील्ड मैचों में नजर आएंगे।

शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की टीम विक्टोरिया से भिड़ने की तैयारी कर रही है। यह मैच सोमवार से शुरू होगा, जिसके मद्देनजर 32 वर्षीय कमिंस ने शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अनुसार, कमिंस ने नेट सत्र के दौरान पूरी गति से गेंदबाजी की, जिससे अच्छे संकेत मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 71 टेस्ट मैच खेल चुके पैट कमिंस 22.10 की औसत के साथ 309 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 14 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट के पहले मुकाबले से बाहर होने के बाद पैट कमिंस ने कहा था कि वह जितना हो सके, उतना खेलने के लिए उत्सुक हैं। कमिंस ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह दूसरे टेस्ट में खेलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी लय और गति में भी लगातार सुधार हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 71 टेस्ट मैच खेल चुके पैट कमिंस 22.10 की औसत के साथ 309 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 14 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट हासिल किए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू होगा। चौथा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाना है। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 4 जनवरी से सिडनी में आयोजित होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार