दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के बेहद अहम मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेट के नुकसान पर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

Advertisement

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दी। दोनों पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 77 रन जोड़े। गिल 19 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए।

Advertisement

बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से दमदार पारी खेली। अभिषेक ने 37 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप रन नहीं बना सके और कुल स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रहा।

अभिषेक ने महज 25 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 में यह पांचवां मौका था, जब अभिषेक ने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। युवराज ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 में चार बार 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाए थे। भारत के लिए 25 या उससे कम गेंदों पर सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि छह बार हासिल की है। तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा आ गए हैं।

बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से दमदार पारी खेली। अभिषेक ने 37 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप रन नहीं बना सके और कुल स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच में बांग्लादेश नियमित कप्तान लिटन दास के बिना उतरी है। लिटन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जगह जाकिर अली कप्तानी कर रहे हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार